थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-21.04.2026 को परखटी घाट के समीप प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने की चेन छीन कर भागने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-65/2026 धारा-304 (2) BNS व दिनांक-04.01.2026 को विशेषरगंज कस्बे के पास एक व्यक्ति के हाथ से झोले में रखे रुपये 16,000/- को छीनकर भागने के संबंध में पंजीकृत मु०अ०सं०-05/2026 धारा-304 (2) BNS का सफल अनावरण करते हुए संबंधित शातिर चैन स्नैचर/ अभियुक्त 1- विकास पुत्र रामू उम्र 25 वर्ष को दिनांक-23.04.2026 को समय करीब 21:30 बजे भैसहवा घाट तिराहे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1- पीली धातु के दो टुकड़े, 2- रुपये 1,100/- नकद व 3- प्लेटिना मोरसाइकिल गाड़ी संख्या-UP51-X5037 बरामद कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |
