शमशाद आलम ब्यूरो
बस्ती यातायात पुलिस ने सड़क के बीच खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जनपद बस्ती/पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात मय यातायात पुलिस द्वारा कम्पनी बाग से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तक की सड़क पर सड़क के बीच में खड़े अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गयी।अभियान के दौरान टीम ने सड़क के मध्य में खड़े कुल 76 वाहनों का नियमानुसार चालान किया गया। यह कार्यवाही यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।जनता से अपील की जाती है कि वाहनों को सड़क के बीच या यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर न खड़ा करें। इस दौरान उ0नि0 यातायात सुरेश राजभर, हे0का0 वीरेंद्र यादव, हे0कां0 राजेश्वर कुमार, हे0कां0 प्रदीप यादव, आदि मुख्य आरक्षी/ आरक्षी मौजूद रहे।
