जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु गोष्ठी की गयी-
जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार बस्ती में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। गोष्ठी में मुख्य रूप से 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग, तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
