रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन हुआ: मुख्य अतिथि संजीव त्यागी, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती,

जनपद बस्ती/ आर०टी०सी० रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बस्ती के प्रांगण में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ जिसमें कुल 193 रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे | इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव त्यागी, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती रह
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ० यशवीर सिंह के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया एवं मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार किया गया |

मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन एवं सजीव प्रसारण-
समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया | रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया |

पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय ने मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री संजय सिंह, प्रतिसर निरीक्षक बस्ती व अन्य संबंधित अधिकारी/ क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!