आज दिनाँक 26.04.2026 को अवैध खनन को तुरंत रूकवाने व बिना रॉयल्टी, खनन आदेश के कोई खनन न होने देने व अवैद खनन कर रहे जे0सी0बी0/ट्रैक्टर/डम्फर पर कार्यवाही करने के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मय पुलिस फोर्स के साथ देखभाल क्षेत्र ,वाहन चेकिंग, पेट्रोल पंप चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते व देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि अवैध खनन की प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम खम्हरिया पहुँचे तो पुलिस को आते देख अवैध खनन करने वाले व्यक्ति मौके से भाग गये। मौके पर पहुँचकर देखा गया तो जे0सी0बी0 से एक ट्रेक्टर ट्राली में अवैध खनन कर मिट्टी लोड की गयी थी, जिसकी सूचना खनन अधिकारी बस्ती को दी गयी। मौके पर पुलिस तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जे0सी0बी0 जिसका चेचिस नं0- 1839195M2012 व एक अदद ट्रैक्टर ट्राली जिसका चेचिस नं0- 1PY5050DHA025688 को हमराहियों तथा प्राइवेट व्यक्तियों के मदद से गाड़ी को लाकर सुरक्षित थाना प्रांगण में खड़ी किया गया है। ट्रैक्टर के साथ लगी ट्राली मे अवैध खनन द्वारा मिट्टी भरी हुई है। जेसीबी तथा एक ट्रैक्टर ट्राली को थाने पर लाकर खनन अधिकारी द्वारा सीज कर किया गया।
