थाना गुडम्बा पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को चोरी के 07 अदद मोबाइल फोन व 200/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*
 थाना गुडम्बा पर वादी श्री सिराज अहमद पुत्र अतहर अली निवासी ग्राम जयकरनपुर पो0 कुर्सी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसमें वादी की दुकान आदर्श इन्फ्राटेक युनिटी सिटी चौराहा कल्याणपुर से 12 मोबाइल फोन चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0164/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कराया गया था । 
आज दिनांक 24.04.2026 को थाना गुडम्बा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कुकरेल के जंगल की कच्ची सडक के पास मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर गिरफ्तार कर लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मो0 शुक्कर अली पुत्र मो0 मोहफीज़ अली नि0 मूल पता ग्राम सातकुला थाना बिगनी जनपद  गुहावटी असम वर्तमान पता – मैकाले टेम्पू स्टैण्ड के पास झोपडी थाना गुडम्बा लखनऊ  उम्र करीब 22 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से 200 रुपये प्राप्त हुये व मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 07 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया ।
  पूछताछ से ज्ञात हुआ कि यह मोबाइल फोन पकड़े गये अभियुक्त द्वारा दिनांक 19.03.2023 को यूनिटिसिटी चौराहा पर मोबाइल फोन की दुकान के पास से चोरी किया था । पकड़े गये अभियुक्त को उसके अपराध व जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया तथा थाना गुडम्बा पर मु0अ0सं0 164/26 धारा  303(2)/317(2) BNS जिसके विरुद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!