लखनऊ पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए “जाली मुद्रा से निपटने हेतु एसओपी के विषय” पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुक्रम में, लखनऊ पुलिस आयुक्त श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 24.04.2026 को जाली मुद्रा से निपटने हेतु एसओपी के विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ स्थित संगोष्ठी सदन में आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्रीमती अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री बबलू कुमार, तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री अमित कुमावत के प्रभावी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यशाला का सफल संचालन सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध/ट्रेनिंग सेल) सुश्री सौम्या पाण्डेय के पर्यवेक्षण में किया गया।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 24.04.2026 को एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष प्रशिक्षण शाखा के तत्वावधान में आयोजित किया गया, कमिश्नरेट लखनऊ में संचालित न्यायालयों के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जाली मुद्रा से निपटने हेतु एसओपी के विषय पर इस प्रशिक्षण का आयोजन कर उक्त सम्बन्ध में महत्त्वपुर्ण जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!