लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर क्षेत्रान्तर्गत कानपुर रोड और हाइडिल चौराहे पर वर्षों से बनी रहने वाली जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। क्षेत्रीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और स्कूली बच्चों को होने वाली भारी असुविधा को देखते हुए तथा यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी, जिसकी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं।
प्रशासन ने कानपुर रोड के किनारे लगने वाली लेबर मण्डी को सैनिक तिराहे के समीप स्थित खाली भूमि पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
