अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद ‘भूत बंगला’ के साथ एक बार फिर वापस लौटी थी, और इसने कमाल कर दिया है. फिल्म रिलीज के 9 दिनों के अंदर ही देशभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है और वर्ल्डवाइड भी 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. यह स्थिति तब है, जब हाल ही हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ भी रिलीज हुई है, जिसने ओपनिंग डे पर ही ‘भूत बंगला’ को टक्कर देने की कोशिश की थी और ‘धुरंधर 2’ को तो पस्त ही कर दिया. लेकिन 9वें दिन ‘भूत बंगला’ ने ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों को ही मजा चखा दिया और कमाई में उनसे आगे निकल गई. यहां जानिए ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ और ‘माइकल’ ने कितनी कमाई की.
